Breaking Newsउत्तरप्रदेश

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीडीए से जुड़े और देश की प्रगति के लिए सामाजिक सशक्ति करण के इस नए आंदोलन को सफलतापूर्वक को अपनी मंजिल तक पहुंचाएं-हाजी फजल महमूद

खबर वाणी संवाददाता 

कानपुर। 29 जनवरी पीड़ीए पंचायत पखवारा के अंतर्गत आज समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के कैनल रोड पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में पीड़ीए पंचायत संपन्न हुई जिसका संचालन कानपुर महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर से जुड़े और देश की प्रगति के लिए सामाजिक सशक्तिकरण के इस नए आंदोलन को सफलतापूर्वक उसकी मंजिल तक पहुंचाएं सामाजिक न्याय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जाति जनगणना का होना बहुत आवश्यक है जातियों की संख्या बल के आधार पर ही उन्हें समानुपातिक हक और सम्मान मिल सकेगा सामाजिक आर्थिक विषमता को मिटाने के लिए संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था है।

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश का लोकतंत्र खतरे में है संविधान की खुले आम धज्जियां उड़ाकर डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है लोकतंत्र में देश के हर नागरिक को अपनी बात कहने व अपना अधिकार पाने के लिए अपनी आवाज उठाने का मौलिक अधिकार है जो भाजपा सरकार लगभग समाप्त कर देश को धर्म जात के नाम पर दो भागों में बाटकर अपना राजनीतिक लाभ ले रही है जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सफाया कर पीडीए की नई सरकार बनाएगी।कार्यक्रम संयोजक महानगर के कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल द्वारा आयोजित किया गया।

पीड़ीए पंचायत में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू दीपा यादव मोहम्मद सरिया पार्षद रजत बाजपेई पप्पन शर्मा बलवंत सिंह राजेंद्र जैसवाल यस एहसास बॉबी बिल्लू बाल्मिक के के मिश्रा सत्यनारायण गहरवार कुलवंत सिंह कालरा जया साहू चंकी गुप्ता प्रशांत मोहन जायसवाल आशीष जायसवाल आशीष यादव अनुराग जायसवाल सहित सैकड़ो लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button