Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा होने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता

खबर वाणी संवाददाता 

गाज़ियाबाद। सबका साथ-सबका विकास के मजबूत इरादे से सत्ता में आई भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है। भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प है।

किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाएं इस बात की साक्षी हैं कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित भाजपा किसान मोर्चा द्वारा“ग्राम परिक्रमा यात्रा” के विषयानुगत भाजपा नेहरु नगर कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश में चार प्रमुख वर्ग हैं: गरीब, किसान, युवा और महिलाएं, और इन वर्गों का विकास ही समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, किसानों को केंद्र में रखने वाली कई नीतियों और योजनाओं को लागू किया गया है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रायः कहते हैं कि आने वाले 20-25 वर्ष भारत के विकास की यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो 2047 में शताब्दी वर्ष में पूरी होगी। किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने कहा हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है। इसीलिए प्रधानमंत्री का मानना है कि विकसित भारत की नींव भी हमारे किसान और मज़दूर भाई ही रखेंगे। इस सत्य को ध्यान में रख कर ही उन्होंने अंतरिम बजट में अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकों से सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तिलहनों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की रणनीति बनाने की घोषणा की है एवं मत्स्य सम्पदा योजना को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार की वैसे तो अनेक उपलब्धियां हैं लेकिन मैं बहुत ज़्यादा समय न लेते हुए कुछ साक्ष्य आप सभी के समक्ष रखना चाहता हूँ।

★ केवल 10 वर्षों में केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां

• 1. प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण

सबका अपना घर हो, इस संकल्प को पूरा करने हेतु 2014-23 के बीच 4

करोड़ 10 लाख गरीब परिवारों को अपना पक्का घर मिला है। इस योजना

के लिए लगभग ₹6 लाख करोड़ खर्च किये गये हैं।

• 2. जल जीवन मिशन

मोदी सरकार ने देश भर में 10.85 करोड़ घरों में नल से जल कनेक्शन के

माध्यम से साफ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने का काम किया है,

जिससे ग्रामीण क्षेत्रों एवं सुदूर इलाकों में पानी की समस्या का समाधान हो

सके।

• 3. ग्राम सड़क योजना

ग्रामीण भारत में, मोदी सरकार ने गांवों को भारत के अन्य राज्यों और क्षेत्रों से जोड़ने के लिए लगभग 3.43 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क का निर्माण किया है, जिससे गांवों को शहरों से जुड़ने में आसानी हुई है और सामाजिक-आर्थिक विकास बढ़ाने में मदद मिली है।

• 4. प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना

मोदी सरकार ने महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एल. पी. जी. गैस कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर 10 करोड़ से अधिक घरों को धुआं-मुक्त बनाया है।

• 5. प्रधान मंत्री जन धन योजना

a. इस योजना के तहत 51.42 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं, जिनमें

जनता ने ₹2.13 लाख करोड़ की बचत राशि जमा कराई, साथ ही करोड़ों

भारतीयों को अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार 34.95 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए।

★ किसानों के लिए मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां

• 1. पी. एम. किसान सम्मान निधि

पी. एम. किसान सम्मान निधि के माध्यम से मोदी सरकार ने सालाना ₹6000 की सहायता प्रदान कर 11.27 करोड़ किसानों को सकारात्मक तौर पर प्रभावित कर उनके आय का स्तर बढ़ाया है। अब तक किसानों को ₹2 लाख 80 हजार करोड़ की राशि प्रदान की जा चुकी है।

• 2. किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 7.45 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को वितरित किए गए।

कृषि क्षेत्र के लिए संस्थागत ऋण को 2013-14 में 7.3 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2022-23 में 21.55 लाख करोड़ कर दिया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ते संस्थागत ऋण के लाभ को अब पशुपालन और मत्स्यपालन के किसानों को भी दिया जा रहा है ।

• 3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

• प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी.एम.एफ.बी.वाई.) के अंतर्गत अब तक ₹1.4 लाख करोड़ का भुगतान 48 करोड़ किसानों को किया जा चुका है।

• 4. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

• प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से ₹93,068 करोड़ आवंटित किए जा चुके हैं एवं 78 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हुई।

• 5. कृषि बजट

2014 से पहले जहां कृषि क्षेत्र के लिए सिर्फ ₹27,049 करोड़ आवंटित किए गए थे, वही मोदी सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए 2023-24 के बजट आवंटन में लगभग 5 गुणा से अधिक की वृद्धि कर

₹1,25,036 करोड़ का आवंटन किया गया।

मोदी सरकार किसानों के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार कार्यरत है तथा अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से अनेकों उपलब्धियां भी अर्जित कर रही है। उन सभी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का

शुभारंभ कर रहा है।

इस यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 2 लाख से अधिक गाँवों में किसानों, मज़दूरों तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से संपर्क स्थापित करेंगे और उनसे द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से उनकी कृषि से जुड़ी बाधाओं तथा मोदी सरकार से उनकी आकांक्षाओं को समझेंगे। साथ ही पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई किसान हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत भी कराएंगे।

इस यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण, शुक्रताल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे. पी. नड्डा जी, उत्तर प्रदेश के

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर द्वारा किया जाएगा जिसमें 50,000 से अधिक किसान उपस्थित रहेंगे।

साथ ही शुभारंभ कार्यक्रम का देश के सभी संगठनात्मक ज़िलों में LED स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जायेगा, हर प्रसारण स्थल पर 3000 से अधिक किसानों को आमंत्रित भी किया

जाएगा। यात्रा का शुभारम्भ गौ, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जायेगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान-मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारेटेड योजनाओं पर चर्चा होगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएंगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव भी लिए जाएंगे । तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन 5 गांवों में आयोजित की जाएगी।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पूर्व सैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टरों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कृषि व्यापारियों, एफ.पी.ओ. प्रमुख, प्रगतिशील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

इसके साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 संकल्पों को अपनाने का अनुरोध भी किया जाएगा। वह 9 संकल्प हैं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल ( भारत में निर्मित), घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में जागरूकता, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढ़ावा देना जिससे किसानों की आय दोगुनी की जाए, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना। ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्तर से जिला महानगर स्तर तक समितियों का गठन किया गया है, हर समिति के संयोजक किसान मोर्चा के उसी स्तर के अध्यक्ष हैं।प्रेस वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री भारत भाटी,किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज , महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी,कार्यक्रम संयोजक दिनेश प्रधान, करण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button