Breaking Newsउत्तरप्रदेश

विकास दुबे का पता बताने वाले को 2.5 लाख का इनाम, मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

खबर वाणी ब्यूरो

कानपुर : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश उत्तर प्रदेश की 40 थानों की पुलिस को है, लेकिन विकास को ढूंढना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। दरअसल 2 जुलाई गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाने क्षेत्र स्थित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान विकास में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी। जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिसकर्मियों की मौत के बात से फरार चल रहे विकास दुबे पर यूपी पुलिस के मुखिया ने 1 लाख रुपए का इनाम रखा था। जिसे सोमवार को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया गया है। इनामी रकम बढ़ाने की सूचना यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने दी है।

विकास दुबे की मदद करने के आरोप में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को विकास दुबे के संपर्क में होने और उसकी मदद करने की संदिग्ध गतिविधियों में पाये जाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश में 25 टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 40 थाने के पुलिस विकास दुबे को ढूंढ रही है। जल्दी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

● 2 जुलाई देर रात मुठभेड़ के बाद से फरार है विकास दुबे

2 जुलाई की देर रात से विकास दुबे के फरार होने के बाद से यूपी पुलिस ने विकास दुबे को ढूंढने के लिए यूपी से सटे नेपाल सहित कई बॉर्डरों पर विकास के फोटो चस्पा कर दिए गए है। बॉर्डर पर गहनता से चेकिंग की जा रही है। हर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने के बाद ही आगे भेजा जा रहा है।

 

Tags

Related Articles

Back to top button