Breaking Newsउत्तरप्रदेश

BKU के संस्थापक चौधरी महेंद्र टिकैत की जयंती पर श्रद्धाजंलि सभा मे पहुँचे RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कि शिरकत

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। आज जनपद के क़स्बा  सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर भारी किसानों का सैलाब जुटा जिसमे एक ही मंच पर भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण व जयंत चौधरी एक साथ मौजूद रहे। तो वहीं महेंद्र सिंह टिकैत की श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय किसानों का सैलाब भी जुटा।

यहां RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी मौजूदा सरकार पर जमकर बरसे लखीमपुर खीरी  कांड पर मौजूदा सरकार के जनप्रतिनिधियों को सरकारी गुंडा माना जाए। जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा की किसानों को इस तरह गाड़ियों से कुचलना बहुत बड़ा पाप है उन्होंने कहा की लखीमपुर कांड के मंत्रियों के घर पर भी बुलडोजर चलने चाहये।

लखीमपुर खीरी के इलाके के हालात ऐसे लग रहे है जेसे वहां  जीवन प्रभावित हो गया है ऐसा लग रहा है जैसे कश्मीर या नक्सलवाद क्षेत्र में आ गए हो-जयंत चौधरी, किसानों को तो आतंकवादी बना दिया है इन्होंने-जयंत चौधरी।

उधर चौधरी नरेश टिकैत ने कहा की साढे दस महीने हो गए किसान आंदोलन को चलते हुए लखीमपुर कांड से ऐसा लग रहा है जेसे किसानो के आंदोलन को ही कुचलने का प्रयास किया जा रहा हो विपक्ष को भी कोई बोलने नही दे रहा है।

आज चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर एक कबड्डी प्रतियोगिता का भी यहाँ आयोजन किया गया जोकि तीन दिवसीय 6,7,8 तारीख तक चलेंगी।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button