Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मुज़फ्फरनगर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सपा पर जमकर बरसे, कहा अखिलेश के शासन में थी गुंडागर्दी

पहले अखिलेश शासन में लखनऊ से एक मिया फोन करता था तो अपहरण के गुंडे जेल से छूट जाते थे - स्वतंत्रदेव सिंह

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में थाना नई मंडी अंतर्गत गांधी नगर में यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुँचे जहां उन्होंने मंत्री के पुत्र को आशीर्वाद दिया तो वहीं सपा पर जमकर बरसते हुए कहा कि अखिलेश शासन में प्रदेश में खूूब गुंडागर्दी थी। अखिलेश यादव बताएं उनके शासन में क्या था, गुंडागर्दी था, पहले लखनऊ से एक मिंया कोई फोन कर देता था तो अपहरण करने वाले गुंडे जेल से छूट जाते थे।

मुज़फ्फरनगर में कल क्षेत्रीय बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेरठ आ रहे हैं, उसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर भी पहुंचे और 2 दिन पहले उनके परिजनों से मिलकर बेटे के विवाह की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए किसान आंदोलन पर पश्चिम में चुनाव पर असर पर बोलते हुए  कहा कि पहले से वातावरण अब कुछ अच्छा हुआ है, इधर के लोग सज्जन, सुशील और राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं और हमेशा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की मदद भी की है।

उत्तर प्रदेश में खास तौर पर पश्चिमी क्षेत्र में पहले कोई भी बेटी दिन में 12:00 बजे स्कूटी पर निकलती थी तो स्कूटी छुड़ा लिया जाता था, उसे छेड़ दिया जाता था और थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी लेकिन आज रात के 12:00 बजे भी मुजफ्फरनगर में कोई भी बेटी रेस्टोरेंट्स से भोजन कर आराम से अपने घर जा सकती है, कोई गुंडा न छेड़ सकता है, ना दंगा कर सकता है, वो सीधा जेल के अंदर जाएंगे, दूसरी बात शामली में पीएसी बटेलियन और देवबंद में एटीएस का सेंटर बनने जा रहा है।

दूसरा देखेंगे सड़कों का ऐसा जाल बिछा दिया गया है माननीय मोदी जी और योगी जी ने की लोग किसी भी समय आ जा सकते है साथ ही साथ कई कई घण्टो का समय अब कुछ घण्टो में ही तय हो जाता है।

आज सभी कृषि यंत्रों पर 40 से 80% की छूट है, सभी योजनाए किसान सम्मान निधि हो, गन्ना पेमेंट हो या गन्ने का दाम बढ़ाने का काम हो सभी कर रहे हैं।

जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के गठबंधन पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अच्छी बात है वह अपना करें लेकिन अखिलेश यादव बताएं उनके शासन में क्या था, गुंडागर्दी था, पहले लखनऊ से एक मिंया कोई फोन कर देता था तो अपहरण करने वाले गुंडे जेल से छूट जाते थे, आज योगी शासन में गुंडे नही छूट सकते, तो अखिलेश का शासन अच्छा है या योगी जी का शासन अच्छा है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button