Breaking Newsउत्तरप्रदेश

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई दुरुस्त, अस्पताल के निरीक्षण रजिस्टर में भी लिखी बात

बृजेश पाठक पहले उपमुख्यमंत्री व बड़े नेता बने जो समय अवधि से आधा घंटा पहले पहुंचकर किया अस्पताल का निरीक्षण

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण,यहां उपमुख्यमंत्री सरकारी समय से आधा घंटा पहले ही अस्पताल पहुंच निरीक्षण करते देखे गए सुरक्षा व्यवस्था की अगर हम बात करें तो जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डो, मरीजो, तीमारदारों सहित अस्पताल में आने वाले लोगों से भी की बात यहां उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक छोटे बच्चे को देखकर जहां उसका हाल जाना तो वही अपने हाथों से उसे पानी भी पिलाया निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल के निरीक्षण रजिस्टर में भी संतुष्टि जताते हुए बेहतर व्यवस्था पर भी लिखा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का दौरा रहा जहां वे दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा सीधे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे बता दे सरकारी समय से आधा घण्टा पहले ही यहां उपमुख्यमंत्री जुला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंच पहले उपमुख्यमंत्री व् बड़े नेता बने जो सरकारी समय से पहले पहुंचे है वरना आज टीम तमाम मंत्री, और नेता लोग समय से घण्टो बाद पहुंचते रहे है।

जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एस एस पी विनीत जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार, सीएमएस राकेश कुमार, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर परमानंद झा,नगर मजिस्ट्रेट सहित उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सहित अन्य भाजपाइयों ने बुके देकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

यहां गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना तो वही अस्पताल के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण भी किया यहां उप मुख्यमंत्री द्वारा मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल में आने वाले लोगों से भी बात की और अस्पताल की व्यवस्थाओं स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं व स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी जानकारी हासिल की यहां जाते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल के निरीक्षण रजिस्टर में भी संतुष्टि जाहिर करते हुए बेहतर व्यवस्थाओं के बारे में लिखा है।

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद ब्रजेश पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों से वार्तालाप की जिसके बाद वे वहलना स्थित जैन मन्दिर पहुंचे जहां उन्होंने मु0 नगर बुलेटिन अख़बार के 50 वर्ष पूर्ण होने व कलर संस्करण का विमोचन किया।

◆जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान नहीं होने दी खामियां, जबकि अस्पताल में हार्ट के डॉक्टरों की कमी सहित कई विभागों में लगातार खामियां चल रही है जैसे।

1. जुलाई 2015 से पथॉलॉजी में परमानेंट पैथोलॉजिस्ट नहीं है।
2. डॉक्टर. पी॰ के॰ त्यागी अगस्त 2016 में सी॰एम॰एस॰ की post से रिटायर्ड होने के बाद अब तक पथॉलॉजी संभाल रहे हैं।

विश्वस्त सूत्रों की माने तो फ़रमासिस्ट रोहताश की पोस्टिंग पथॉलॉजी में होने के बावजूद भी अभी तक उन्हें कोई चार्ज क्यों नहीं दिया जा रहा है। एल॰ टी॰ स्वराग सिंह के रिटायर्डमेंट के बाद डॉक्टर, पी॰के॰त्यागी और सी॰एम॰एस॰ राकेश कुमार ने दोबारा से उनको पथॉलॉजी में अपॉइंट क्यों किया ?

◆ आखिर पथॉलॉजी के तमाम चार्ज स्वराज सिंह के भाई अनिल के पास ही क्यों है।

क्यों न पी० के० त्यागी, स्वराज सिंह और अनिल की तिगड़ी की जाँच होनी चाहिए, आदि ये सब बाते उपमुख्यमंत्री से छिपाई गई है ? जबकि कोरोना कॉल के बाद हार्ट पेशेंट मरीजो की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है लेकिन पिछले डेड दो महा से हार्ट के डॉक्टर बीके जैन के तबादले के बाद से आज तक जिला अस्पताल में हार्ट के किसी भी डॉक्टर की नियुक्ति नही हुई है। उधर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस एंव प्रशासन भी अलर्ट मोर्ड रहा।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button