Breaking Newsबिहार

डीडीसी ने महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने बाली महिलाओं किया सम्मानित

खबर वाणी / अमरनाथ सहगल

सीतामढी। महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के निर्देशानुसार सीतामढ़ी में विभाग, जिला प्रशासन एवं जीविका के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं के लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने हेतु “नई चेतना–पहल बदलाव की” राष्ट्रीय अभियान, में सहयोग कर जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उड़ान परियोजना यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीडीसी डॉ प्रीति एवं डीपीओ आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

उन्होंने बताया महिलाओं, किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु इनके द्वारा निरंतर उत्कृष्ट प्रयत्न किए जाते है, हमारी शुभकामना है. मौके पर पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। इन्हे पूर्व में भी कई अन्य बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए जा चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button