Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

भाजपा ने वसुंधरा के एक होटल में किया पश्चिम क्षेत्र की कामकाजी बैठक का आयोजन

बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा ने किया

गाज़ियाबाद। भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र की कामकाजी बैठक का आयोजन प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकरी जिला अध्यक्ष के साथ वसुंधरा के एक होटल में किया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि वैजयंत पांडा का स्वागत किया। बैठक का आयोजन गाजियाबाद महानगर में आयोजन होने पर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी मंचासिन अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने प्रस्तावना के दौरान बूथ की पन्ना प्रमुख की अहम रचना सहित सभी संगठनात्मक तैयारियों का पूर्ण ब्यौरा उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत जय पांडा के समक्ष विस्तार पूर्वक बखान किया। अपने उद्बोधन में वैजयंत पांडा ने कहा हमें 80 के लक्ष्य के साथ साथ नया रिकॉर्ड भी बनाना है वही हमारी ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। मोदी सरकार में भारत नया भारत बन कर उभरा है। पूरे विश्व पटल पर भारत देश के लिए सम्मान बढ़ा है। ये ही मोदी का नया भारत है।

पहले 70 सालों में घर में जल नहीं पहुंच सका और अब 70 प्रतिशत घरों में नल से जल घर घर पहुंचा है। उन्होंने राम मन्दिर का भी जिक्र किया और कहा हम सौभाग्यशाली हैं जो हमने 500 वर्ष से भी अधिक लंबे अंतराल के बाद प्रत्यक्ष दर्शी बने हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा सभी को बूथ पर ही अपनी सारी ताकत लगाकर चुनावी शंखनाद करना है। उन्होंने कहा हम एकमात्र राजनीतिक दल है यहां कोई भी कार्यकर्त्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है। जो अन्य दल में संभव नहीं है।

हमारे लिए हमारा प्रत्याशी कमल है। अपने प्रत्याशी घोषित होने पर सभी को जी जान से जुटकर कमल को जिताने में जुट जाना है। मोदी सरकार द्वारा धारा 370 के एवज में यादगार ऐतिहासिक निर्णय को यादगार बनाने के लिए भाजपा द्वारा 370 के पार, एनडीए सहित 400 पार और कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 370 वोट अधिक प्राप्त करने का लक्ष्य रखना है।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया हम सब राजनीतिक दल भाजपा के कार्यकर्ता है चुनाव में अपनी दावेदारी करते हुए टिकट का आवेदन करने का अधिकार है। बस उसे केवल अपने से संबंधित संगठन की कड़ी के माध्यम से प्रस्तुत करें। संगठन प्रत्येक पायदान के जरिए धीरे धीरे सही जगह तक पहुंचाने का काम करेगी।

• बैठक का समापन प्रदेश महामंत्री पश्चिम प्रभारी सुभाष यदुवंश ने किया…

बैठक के दौरान मंचासीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश बैजयंत जय पांडा, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया , प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश महामंत्री व पश्चिम के प्रभारी सुभाष यदुवंश प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, सतपाल सैनी, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरि, प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी आदि रहे।

• संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरि ओम शर्मा ने किया…

बैठक में राजा वर्मा,मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी, सूर्य प्रकाश पाल, संजीव शर्मा, वर्षा कौशीक, मनोज गुप्ता, हरीश ठाकुर, विकास अग्रवाल सहित जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button