Breaking Newsउत्तरप्रदेश

शहर में हुई त्यागी समाज प्रेस वार्ता, श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने प्रेस वार्ता में पहुचकर उठाये महेश शर्मा पर सवार

त्यागी समाज की प्रेसवार्ता में हुआ काफी हंगामा, त्यागी समाज के लोगों ने नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा खिलाफ की कार्यवाही की मांग

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। आज शहर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित त्यागी भवन में त्यागी समाज द्वारा मीटिंग व प्रेस वार्ता की गई है। त्यागी समाज की इस प्रेस वार्ता में नोयडा प्रकरण से जुड़े श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी सहित काफी लोग भी शामिल हुए है। यहां त्यागी समाज के लोगों ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी सहित अन्य लोगो का भी स्वागत सत्कार किया है।

प्रेस वार्ता में त्यागी समाज के उत्पीड़न के सम्बन्ध में हुई काफी गर्मा गर्मी श्रीकांत त्यागी प्रकरण में पुलिस एंव नोयडा सांसद् डा० महेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारे बाजी हुई है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी और बच्चों के उत्पीड़न को लेकर त्यागी समाज में गहरा रोष 2024 के चुनाव का करेंगे भहिष्कर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी सहित प्रेस वार्ता में आये लोगों ने प्रधान मंत्री मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ से लगाई इंसाफ की गुहार।

त्यागी समाज का उत्पीड़न करने वाली पुलिस एंव नोयडा सांसद डा० महेश शर्मा के खिलाफ कार्यवाही को लगाई गुहार यहाँ अनु त्यागी ने कहा की हमारे साथ बदसुलकी करने वाला डा० महेश शर्मा का गार्ड तीन दिन जेल में रहने के बाद छूट जाता है और बांटता है मिठाई जबकि हमारे पति श्रीकांत त्यागी सहित कई अन्य युवको पर लगा दी गई गैंगस्टर भी।

त्यागी समाज की इस प्रेस वार्ता में भाकियू नेता मांगे राम त्यागी ने भी कही बड़ी बात श्रीकांत त्यागी को इंसाफ ना मिलने पर भाजपा को अंजाम भुगतने तक की दे डाली धमकी, श्रीकांत त्यागी के परिवार व समाज के हित में करते रहेंगे काम इस सभा में घंटों हंगामा होता रहा यही नहीं इस प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों के साथ भी त्यागी समाज के युवाओं ने कर डाली अभद्रता।

त्यागी समाज के लोगों का नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा को लेकर जोरदार हंगामा, त्यागी समाज ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी और बच्चों के साथ पुलिस ने भी की बदसुलकी, नोएडा पुलिस व सांसद के खिलाफ हो कार्रवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button